सूरजपुर
शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ
01-Mar-2023 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ओडग़ी, 1 मार्च। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ खंडचिकित्सा अधिकारी डॉ. बंटी बैरागी ने शिशुओं को दवा पिलाकर किया। उन्होंने बताया कि शिशु संरक्षण माह 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें उच्च 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक हर छ: माह के अंतराल में दिया जाना है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जानकारी दी। कमजोर बच्चों का वजन एवं स्वास्थ्य जांच कर भर्ती कराया जाएगा और उपचार किया जाएगा।कार्यक्रम में डॉ. सोनाली कवर ,डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. दिलीप कुमार प्रधान, यू आर धुर्वे, ओ पी राजवाड़े, गोपाल शरण सिंह, सतीश कुमार साहू, तोताराम सखवार, एवम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी, मितानीन, एम. टी, आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे