सूरजपुर

सरपंच ने बांटे जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा व कंबल
12-Nov-2022 2:40 PM
सरपंच ने बांटे जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा व कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 12 नवंबर।
विकास खंड के ग्राम पंचायत टोटकों के युवा सरपंच मुन्नीलाल पैकरा के द्वारा अपने निजी खर्च से आज  ग्राम पंचायत टोटको में सैकड़ो असहाय महिला, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ा व कंबल वितरित किया गया। कपड़े पाकर गरीबों व बुजुर्गों के चेहरे खिले नजर आए।

ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मुन्नीलाल पैकरा ने कहा कि गरीबों एवं बुजुर्गों की सेवा करने जैसा पुनीत कार्य कुछ भी नहीं हैं। इस कड़ाके की ठंडी में असहाय लोगों की सेवा बढ़ चढक़र करनी चाहिए।  मुझे मेरे ग्राम के लोगो ने जनता कि सेवा करने के लिए गांव का सरपंच बनाया है। वहीं गरीबों की सेवा करने को हम अपना कर्तव्य मानते हैं।

इस दौरान सरपंच के द्वारा अपने ग्राम पंचायत टोटकों मे आज सैकड़ों असहाय महिला, एवं बुजुर्ग लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े व कंबल का वितरण किया गया। जिससे भीषण ठंडी मे कंबल पाकर बुजूर्गो के चेहरे खिल नजर आए।
इस दौरान संतलाल पैकरा पंच, रामिलन पैकरा पंच, रंगलाल पैकरा पंच, श्रीमती गिरजापति पैकरा पंच एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट