सूरजपुर
साईं समिति ने किया शोभायात्रा का स्वागत
07-Nov-2022 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 7 नवम्बर। सिख समाज के द्वारा गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। साईं मंदिर के सामने साईं समिति के द्वारा पंच-प्यारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंज-प्यारों के द्वारा अरदास कर विश्व शांति एवं सद्भावना की कामना की गई।
समिति के द्वारा शोभायात्रा में शामिल 500 भक्तों को स्वल्पाहार कराया गया,इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष संजय पानीकर, समिति संयोजक शशि नानू, जिला सेवा प्रभारी महेंद्र लांडे, जिला अध्यात्मिक प्रमुख संजय भारत,मीडिया प्रभारी महेश गुप्ता,गौरी शंकर पांडे,राकेश बहादुर सिंह,सी के सिंह,शिवम बरवा,भाग्यश्री लांडे,रजनी गुप्ता,मालती कश्यप,कुसुम सिंह,उषा नांबियार,रेखा गुप्ता,सीमा स्वाई,नमिता सरकार,इंदिरा सिंह सहित काफी संख्या में साईं भक्त उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे