सूरजपुर

आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत
22-Oct-2022 8:26 PM
आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत

तलाब में डुबा हुआ शव बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 22 अक्टूबर।
सूरजपुर जिला के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई है। जानकारी  वन परीक्षेत्र प्रतापपुर टुकुडांड सर्किल के ग्राम पेंडारी दही डांड तलाब के पास में बीते 21 अक्टूबर को  हाथियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें एक हाथी की मौत हो गई थी। वहीं, बताया जा रहा है कि हाथी का शव दहीडांड  के पास तलाब मे डुबा हुवा बरामद हुआ है।

हाथियों के बीच हुए इस संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के धब्बे के निशान मिले हैं। मृत हाथी के शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले हैं। संभवत: हाथियों के बीच मादा हथिनी को लेकर आपसी संघर्ष हुआ होगा। आपसी संघर्ष में एक  हाथी ने दूसरे हाथी के शरीर पर अपने दांतों से गहरे घाव कर दिए, जिसके बाद हाथी की मौत होना बताया जा रहा।


अन्य पोस्ट