सूरजपुर

सीएम का पुतला फूंका
20-Oct-2022 2:36 PM
सीएम का पुतला फूंका

ओडग़ी, 20 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ओडग़ी के द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान पर व जिला के निर्देश पर बुधवार को ओडग़ी बस स्टैंड बिहारपुर-ओडग़ी मुख्यमार्ग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
युवा मोर्चा के द्वारा  ईडी के छापे में निकल रहे अपार धन को लेकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस से भी झूमाझपटी हुई।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशिष प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी विराट सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर, महामंञी अरूण सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, अनीश जायसवाल, युवा नेता शशांक प्रताप सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मोहन राजवाड़े, लोकेन्द्र गुर्जर, लव दुबे, सौरभ यादव, निशांत पाण्डेय, महेंद्र रजक, रामदयाल, संत कुमार रजक, राय सिंह, सुखदेव सिंह,  एवं भारी संख्या मे कार्यकर्ता व पुलिस  बल तैनात रहे।


अन्य पोस्ट