सूरजपुर

सामान्य ज्ञान स्पर्धा में प्रियंका अव्वल
14-Oct-2022 8:35 PM
सामान्य ज्ञान स्पर्धा में प्रियंका अव्वल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जरही, 14 अक्टूबर।
शा.उच्च मा. विद्यालय सोनगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बुंदिया इकाई के नगर मंत्री  पंकज गुप्ता और कार्यकारणी प्रमुख ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाया गया।  इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में 120 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं विज्ञान की छात्रा प्रियंका सोनी ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 11वीं के नितिन मिश्रा  ने दूसरा स्थान प्राप्त किया किया।

विद्यार्थी परिषद् के पंकज गुप्ता के हाथों से बच्चों को शील्ड मेडल के साथ पुरुस्कृत किया। विद्यार्थी परिषद के  पंकज गुप्ता ने कहा-ऐसे परीक्षाओं का लेने का उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास हो व उनके आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिले, जिसको लेकर पहले से ही इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करवा कर बच्चों को जागरूक व शिक्षित किया जा रहा है।

 


अन्य पोस्ट