सूरजपुर
जगह-जगह शान से तिरंगा फहराया
16-Aug-2022 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान 16 अगस्त। विकासखण्ड भैयाथान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां सरकारी दफ्तरों पर शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया। इस मौके पर जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा व विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में जनपद उपाध्यक्ष विधात्री अखिलेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत का गायन कर अपने देश को नमन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता, बीईओ फुलसाय मरावी, खण्ड स्रोत समन्वयक अजेंद्र नाथ दुबे,कार्यक्रम अधिकारी विजय एक्का,एसडीओ राजेश कुजूर,लखन राम,हनुमान प्रसाद दुबे,अजय राजवाड़े सहित काफ़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


