सूरजपुर

हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने निकाली सद्बुद्धि बाइक रैली
07-Apr-2022 8:54 PM
हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने निकाली सद्बुद्धि बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 7 अप्रैल।
प्रदेश भर मेंमांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। वहीं गुरुवार को सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने रंगमंच मैदान सूरजपुर से सद्बुद्धि बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में मनरेगा के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। रैली भैयाथान से होते हुए कुदरगढ़ में समाप्त हुई।

हड़ताली कर्मचारियों ने मां बागेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि देने की कामना की।

साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव में किए गए वादा को पूरा नहीं करने पर सरकार की वादा खिलाफी को लेकर कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांग मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण करने व नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक रोजगार सहायकों का वेतन निर्धारण करते हुए सभी मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उक्त रैली में काफी संख्या में मनरेगा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट