सूरजपुर
भैयाथान, 3 अप्रैल। ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने एक दिवसीय प्रवास पर भैयाथान पहुंचे, जहां भाजपा व भाजयूमो के कार्यकर्ताओ ने बाईक रैली निकालकर व भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
भाजपा कार्यालय में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यकर्ताओं से एक एक कर परिचय प्राप्त करने के साथ बैठक ली। जहां उन्होंने बैठक में संगठन को मजबूत करने आगामी कार्यक्रम व कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यकताओं को दी। साथ ही पूरे जिले में रेत उत्खनन के संबंध में उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से अवैध रेत की खुदाई हो रही है, साथ ही जनता की सुरक्षा के बारे में भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह,मण्डल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने भी सम्बोधित किया। वहीं कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह के निवास में प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान राजीव प्रताप सिंह, सुनील साहू, रविंद्र भारती, राजेश तिवारी, आशीष सिंह,शान्तनु गोयल, सीताराम कुशवाहा, गनपत पाटिल, कुमरेश दुबे, शिव पांडेय, अमन सिंह, विराट सिंह, विक्रम सिंह, संदीप दुबे, सौरव साहू, अभिषेक गुप्ता, त्रिलोक पटेल सहित काफी संख्या में भाजपा व भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


