सूरजपुर
पूर्व कैबिनेट मंत्री मूणत का कांगे्रसियों ने फूंका पुतला
06-Feb-2022 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भैयाथान, 6 फरवरी। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का कांगे्रसियों ने पुतला जलाया और युवक कांग्रेस द्वारा उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर पुलिसकर्मियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गालियां देने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में युवक कांग्रेस भैयाथान के द्वारा पूर्व मंत्री राजेश मूणत का मुख्य चौक भैयाथान में पुतला दहन किया गया। साथ ही युवक कांग्रेस द्वारा राजेश मूणत का पुतला दहन करने के साथ गिरफ्तारी की मांग की गई।
इस दौरान युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पार्थ सिंह, शांतनु सिंह, आशीष प्रताप सिंह, दिलीप जायसवाल, अभितेश तिवारी, दीपेश काशी, विशाल सिंह, आदित्य राजवाड़े, अवधेश, रामबिलास, खेलसाय, झेलसाय, दीप कुमार , आशीष कुमार, राकेश, संजू , रुपन सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


