सूरजपुर

युवा कांग्रेस ने किया मूणत का पुतला दहन
06-Feb-2022 9:05 PM
युवा कांग्रेस ने किया मूणत का पुतला दहन

ओडग़ी, 6 फरवरी। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक युवा कांग्रेस ओडग़ी के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता सत्ता से बेदखल होकर बौखला गए हैं। कल पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष पुलिसकर्मियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया  और पुलिस के साथ हाथापाई भी की। इतना ही नहीं भाजपाईयों ने मंत्री गुरु रुद्र कुमार से अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुँचे लोगों से भी मारपीट की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस भाजपा की इस गुंडागर्दी संस्कृति को छत्तीसगढ़ में पनपने नहीं देगी और इसका कड़ा विरोध करते हुए  ब्लॉक युवा कांग्रेस ओडग़ी के द्वारा पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया गया एवंं उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला महासचिव लवकेश गुर्जर,विधानसभा महासचिव चन्द्र भान राजवाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष हेमेन्द्र गुर्जर,महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दानी पांडेय,सर्वेश चौबे, उपाध्यक्ष मुनेश्वर राजवाड़े ,सचिव रविशंकर गुर्जर,धर्मसाय राजवाड़े,भैयालाल यादव,प्रदीप राजवाड़े,शशि जायसवाल,नीरज मनोज सिंह,शांतिस्वरूप,सुमित सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट