सूरजपुर
किसान कल्याण संघ कार्यकारिणी का विस्तार, सुनील बने प्रदेश महामंत्री
10-Jan-2022 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भैयाथान, 10 जनवरी। किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अलग-अलग लोगों को जवाबदारी सौंपी है।
सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान के ग्राम बड़सरा निवासी जनपद सदस्य सुनील साहू को प्रदेश महामंत्री व सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया गया है। श्री साहू की नियुक्ति से समर्थकों व स्नेहीजनों में हर्ष का माहौल है।
सुनील साहू लंबे समय से क्षेत्र मे किसानों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका में रहे हैं तथा किसानों की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं। नई जवाबदारी के लिए उन्होंने किसान कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया है तथा क्षेत्र में किसानों के हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


