सूरजपुर
भाजपा मंडल ओडग़ी के 13 शक्ति केंद्रों में मनी दीनदयाल जयंती
25-Sep-2021 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 25 सितंबर। प्रदेश संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल ओडग़ी अध्यक्ष राजेश तिवारी के मार्गदर्शन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई व वृक्षारोपण भी किया गया।
मंडल के सभी 13 शक्ति केंद्रों लाजीत, बेदमी, टमकी, बाक, ओडग़ी, कुदरगढ़, चपदा, धरसेड़ी, भाडी, दवना, चेद्रा, पकनी, रैसरा में जयंती मनाई गई व वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल महामंत्री प्रवीण गुर्जर, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी मोहन राम राजवाड़े ,धर्मराज सिंह, अवधेश सिंह ,अरुण सिंह महामंत्री युवा मोर्चा, विजय गुर्जर शशांक प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


