सारंगढ़-बिलाईगढ़
कोर्ट में सादगी से शादी
19-May-2026 9:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 19 मई। विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत कलेक्टर कोर्ट में सादगी से विवाह सम्पन्न हुआ। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रायकोना के निवासी रघुनाथ साहू और योगेश्वरी साहू ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत विवाह किया है। यह विवाह कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तथा विवाह अधिकारी पद्मिनी भोई साहू के समक्ष संपन्न हुआ। विवाह के समय वर और वधु दोनों की आयु 25-26 वर्ष थी। विवाह प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के माता-पिता, परिवार के सदस्य और महिलाएं उपस्थित थीं। वर-वधु ने विवाह की शपथ ली, एक-दूसरे को माला और अंगूठी पहनाई। इसके पश्चात वर ने वधु को मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर की रस्म पूरी की। विवाह के उपरांत उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


