सारंगढ़-बिलाईगढ़

आंधी-बारिश: पेड़ गिरे, बिजली गुल
14-May-2026 6:00 PM
आंधी-बारिश: पेड़ गिरे, बिजली गुल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 14 मई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मौसम में अचानक बदलाव के बाद तेज आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। बरमकेला क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ सडक़ पर गिर गया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।

बारिश और तेज हवा के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्र गिरहुलपाली में 100 केवी ट्रांसफार्मर का खंभा क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पानी की आपूर्ति और कृषि कार्यों पर भी असर पड़ा है।

सडक़ों पर पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मिलकर रास्ता साफ करने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था बहाल करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


अन्य पोस्ट