सारंगढ़-बिलाईगढ़

नदी में डूबने से दो बहनों की मौत
06-May-2026 10:02 PM
नदी में डूबने से दो बहनों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 6 मई। सारंगढ़ ब्लॉक के जशपुर गांव में नदी में डूबने से दो बहनों की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना कोसीर थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर गांव निवासी संतोष माली की बेटियां करीना माली और चांदनी माली सोमवार दोपहर घर से बाहर गई थीं। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय नदी में दो बच्चियों के शव दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान अपनी बेटियों के रूप में की।

मंगलवार को दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर कोसीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना बताया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट