सारंगढ़-बिलाईगढ़

परीक्षा व्यवस्था ऐसी हो, विद्यार्थियों का भरोसा बना रहे - जिपं सदस्य बिनोद
15-May-2026 2:51 PM
परीक्षा व्यवस्था ऐसी हो, विद्यार्थियों का भरोसा बना रहे - जिपं सदस्य बिनोद

सारंगढ़, 15 मई। जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने नीट परीक्षा को लेकर सामने आई खबरों और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय में पेपर लीक के आरोप सामने आना चिंताजनक है। उनके अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न विवाद से विद्यार्थियों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी है। बिनोद भारद्वाज ने कहा कि छात्र-छात्राएं लंबे समय तक तैयारी करते हैं, इसलिए परीक्षा प्रणाली पारदर्शी और सुरक्षित होना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों का भरोसा बना रहे।


अन्य पोस्ट