सारंगढ़-बिलाईगढ़

विद्यार्थियों ने जिला अस्पताल में की इंटर्नशिप
23-Apr-2026 9:57 PM
विद्यार्थियों ने जिला अस्पताल में की इंटर्नशिप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 23 अप्रैल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छींद के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के हेल्थ केयर ट्रेड के विद्यार्थियों ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में 10 दिवसीय इंटर्नशिप पूरी की।

संस्था के प्राचार्य पीतांबर प्रसाद पटेल ने बताया कि यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ और ट्रेनिंग पार्टनर स्किल ट्री के सहयोग से किया गया।

इंटर्नशिप सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. साय, डॉ. रमेश साहू (पैथोलॉजिस्ट), डॉ. सुरेश खूंटे, डॉ. इंदु सोनवानी, श्रिया अग्रवाल, सिस्टर ज्योति स्वर्णकार, फरहा और उमा पटेल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।

प्राचार्य पीतांबर प्रसाद पटेल ने कहा कि इस इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी मिली और उन्हें करियर संबंधी समझ विकसित करने में मदद मिली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अस्पताल की विभिन्न सेवाओं और प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा मरीजों से व्यवहार और संवाद से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षक भेखलाल साहू ने भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया।

विद्यालय परिवार ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट