सारंगढ़-बिलाईगढ़

झोपड़ी से करोड़ों की पैंगोलिन का रेस्क्यू, दो गिरफ्तार
22-Apr-2026 9:08 PM
झोपड़ी से करोड़ों की पैंगोलिन का रेस्क्यू, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 22 अप्रैल। जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला जिला अध्यक्ष सरिता गोपाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे तथा अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जबकि उनके अनुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106वां संविधान संशोधन) संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है।

विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि 16 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत विधेयक  ‘131वां संविधान संशोधन ’ था, जो उनके अनुसार महिला आरक्षण से संबंधित नहीं था।

 उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधेयक के माध्यम से परिसीमन संशोधन और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े कानूनों में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया था। उनके अनुसार, इसमें लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने तथा 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का प्रावधान शामिल था।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि इस विधेयक पर विभिन्न राज्यों की आपत्तियों के कारण यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मत है कि यदि महिला आरक्षण लागू करना है, तो इसे वर्तमान सदस्य संख्या में ही लागू किया जा सकता है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल ने कहा कि  ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 ’ में संशोधन कर महिला आरक्षण को जल्द लागू किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसा नहीं किया। प्रेस वार्ता में सूर्य कुमार तिवारी, विनोद भारद्वाज, अनिका भारद्वाज, सोनी अजय बंजारे, पुरुषोत्तम साहू, राधेश्याम जायसवाल, उमेश केसरवानी, मंजू आनंद, रामनाथ सिदार, अरुण मालाकार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट