सारंगढ़-बिलाईगढ़
ग्रामीण अंचलों में जनप्रतिनिधियों का जनसंवाद
13-Apr-2026 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 13 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो-घर चलो अभियान’ के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर जनसंवाद कर रहे हैं। सालर मल्दा ‘ब’ मंडल के अंतर्गत आने वाले पठारीपाली, दबगांव, पिपरदा और मांजरमाटी जैसे दूरस्थ गांवों में जब जनप्रतिनिधियों की टीम पहुंची। अभियान के दौरान ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। खास बात यह रही कि टीम ने केवल योजनाओं का प्रचार ही नहीं किया, बल्कि यह भी जाना कि इन योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर कितना पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि कई योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। हितग्राहियों ने संतोष जताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


