सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने जैतखंभ में मत्था टेका
13-Sep-2025 8:04 PM
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने जैतखंभ में मत्था टेका

सारंगढ़ के विकास और समृद्धि के लिए गुरु घासीदास से प्रार्थना 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 13 सितंबर। छग भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के सारंगढ़ प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

डॉ सनम जांगड़े का सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छीन्द में भरत जाटवर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया । यहां डॉ. सनम जांगड़े को पुष्पहार पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। डॉ. जांगड़े ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पूजन किया।

सारंगढ़ पहुंचने पर संजय भूषण पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष्,ा भरत जाटवर भाजपा नेता , हरिनाथ खूटें, नगर मंडल अध्यक्ष जय केसरवानी,धीरज मण्डल अध्यक्ष भटगांव भाजपा नेता देवेंद्र रात्रे , मीरा धरम जोल्हे, शिवकुमारी सारधन चौहान के साथ ही साथ अन्य भाजपा नेता ने गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में उनका आत्मीय स्वागत किया।

यहां डॉ. सनम जांगड़े ने बाबा गुरु घासीदास के जैतखंभ में मत्था टेक कर सारंगढ़ शहर के विकास और समृद्धि के लिए बाबा गुरु घासीदास से प्रार्थना की। इस समय नृतक दल के द्वारा डॉ. सनम जांगड़े का आतिशी भव्य स्वागत किया गया । गुरु घासीदास पुष्प वाटिका से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े भाजपा जिला कार्यालय के लिए प्रस्थान किए।


अन्य पोस्ट