सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रदेश में बढ़ते अपराध रोकने में सरकार विफल-बिनोद भारद्वाज
27-Aug-2025 7:53 PM
प्रदेश में बढ़ते अपराध रोकने में सरकार विफल-बिनोद भारद्वाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 27 अगस्त। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता बिनोद भारद्वाज ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हो रही हत्याओं और चाकूबाजी की घटनाओं से आमजन भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या और चाकूबाजी की वारदातें छत्तीसगढ़ में आम हो चुकी हैं, वहीं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है।

महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से हत्याओं का दौर लगातार जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि खुलेआम सडक़ पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

 बिनोद भारद्वाज ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने में विष्णुदेव साय सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है, जिससे पूरे प्रदेश में भय और असुरक्षा का वातावरण पनप रहा है।


अन्य पोस्ट