सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 23 अगस्त। शा उ मा वि कोमीर में करियर मार्गदर्शन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एस. पी. भारती ने की। विद्यार्थियों ने अपने अपने जिज्ञासा के अनुसार करियर कार्यक्रम में सवाल किए।
विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछे- इनमें सूरज साहू ने जज बनने की पढ़ाई के बारे में सवाल किया। शाला के वरिष्ठ व्याख्याता आर. पी. जागड़े ने बच्चों की शंका को दूर की। कक्षा 12वीं के कई विद्यार्थी प्रशासनिक पदों के चयन प्रक्रिया पर अपने जिज्ञासा जाहिर की जिसका समाधान किया गया। विज्ञान के विद्यार्थियों ने डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर बनने की प्रक्रिया एवं चुनौतियों पर भी सवाल किया, जिसका समाधान व्याख्याता गंगाधर बैरागी ने विस्तार से समझाते किया। अंत में प्राचार्य एस पी भारती ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर प्रयास करने के लिये प्रेरणादायक भाषण दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।


