सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा तथा सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में जिला भाजपा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सारंगढ़ नगर आगमन के अवसर पर जिला मुख्यालय सारंगढ़ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा की अगवानी जिला के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर विशाल जनसमूह देशभक्ति गीतों के धुन के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के आगे आगे पारंपरिक कर्मा नाच व ढोल नगाड़े बजाते नर्तक दल चल रहे थे, वहीं यात्रा मार्ग के दोनों ओर से आम जनता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लिए लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायकगण शमशेर सिंह, जवाहर नायक, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी तिरंगा यात्रा के प्रभारी दिनेश लाल जांगड़े मनोहर पटेल बैजन्ती लहरे जसविंदर छाबड़ा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य पार्षद गण सरपंच गण सभी जनप्रतिनिधि युवा मोर्चा महिला मोर्चा सभी प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।


