सारंगढ़-बिलाईगढ़

राजनीतिक प्रतिशोध है चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी - बिनोद
21-Jul-2025 7:40 PM
राजनीतिक प्रतिशोध है चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी - बिनोद

सारंगढ़, 21 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीतिक प्रेरित है।

बिनोद भारद्वाज ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित स्तरहीनता का एक नया नमूना बताया। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी साबित करता है कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्ष को डराने, दबाने की रणनीति पर चल रही है।

क्या भ्रष्टाचार केवल विपक्षी दलों के नेताओं तक सीमित है। जब भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं तो उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं होती ?

उन्होंने यह भी कहा कि - नेताओं के परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध लेना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है । यह कार्रवाई न्याय संगत नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है।


अन्य पोस्ट