सारंगढ़-बिलाईगढ़
भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
27-May-2025 4:13 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 27 मई। भाजपा नगर मंडल सारंगढ़ ने रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष में शनिवार शाम को मां काली मंदिर परिसर राजापारा सारंगढ़ के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया।
भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल की उपस्थिति में वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रताप ठाकुर, अवधेश ठेठवार, पार्षद सत्येंद्र सिंह बारगाह, समीर सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद अविनाश पुरी गोस्वामी , युवा मोर्चा सूरज गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षत स्वर्णका, दिलीप साहू, गोविंद देवांगन, बूथ अध्यक्ष अमन यादव, बलराम देवांगन, बूथ अध्यक्ष निराकार मालाकार, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री यश कुमार यादव इत्यादि कार्यकर्ता सहित राजापारा के ऊर्जावान नवयुवक बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे