सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला
16-May-2025 9:42 PM
कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 मई। मध्यप्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। जिला मुख्यालय के भारत माता चौक सारंगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के आह्वान पर भाजपा नेता व एमपी के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया।  इस दौरान पूरा अंचल भारत की बिटिया कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान हो उठा।

सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने सारंगढ़ भारत माता चौक में विजय शाह का पुतला दहन किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज तिवारी ने मीडिया को बताया कि जिस तरह से भाजपा के नेता मंत्री जैसे बड़े पद में आसीन होने के बाद हमारे देश की बिटिया और सेना की  कर्नल को लेकर विवादित और अमर्यादित बयानबाजी की, वह अशोभानीय है, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और महिला और भारतीय सेना के सम्मान में उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देकर माफी मांगनी चाहिए।

 विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री द्वय गोल्डी नायक, विष्णु चंद्र, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष,आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट