सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला
20-Apr-2025 7:09 PM
भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अप्रैल। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में भाजपाइयों  की उपस्थिति में  नेशनल हेराल्ड केस को लेकर राहुल गांधी का पुतला दहन भारत माता चौक में किया गया।

19 अप्रैल को सारंगढ़ जिले में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन शाम 4 बजे भारत माता चौक से प्रारंभ हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया ।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता ज्योति पटेल, जगन्नाथ बानी, डॉ. कैलाश जांगड़े, अरविंद खटकर, अजय गोपाल, निखिल केसरवानी,समीर सिंह, मनोज मिश्रा, रवि तिवारी, मनोज जायसवाल, रामकुमार थुरिया, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, सुरज गुप्ता,के साथ जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए अजय जवाहर नायक ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और गांधी परिवार को कटघरे में खड़ा किया। अजय नायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के दान व चंदे से मिले रकम का दुरुपयोग निजी लाभ के लिए किया गया। जिससे गांधी परिवार को सीधा आर्थिक फायदा हुआ।

ज्योति पटेल का आरोप था कि  कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ की आड़ में ईडी की कार्रवाई से जनता का ध्यान भटका रही है । जबकि - वास्तव में यह एक बड़ा आर्थिक अपराध है जिसे अब जनता के सामने लाना जरूरी हो गया है।

जिलाध्यक्ष ज्योति का दावा है कि - उनका यह प्रदर्शन गांधी परिवार की कथित आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ जनता की आवाज़ है।

पुलिस टीम ने पुतला दहन को रोकने की भरपूर कोशिश की, पर भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया।


अन्य पोस्ट