सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 मार्च। गांजा तस्करी में शामिल गांजा सप्लायर को ओडिशा से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सरिया द्वारा 27 जून 2024 को मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल सरिया भठली चौक के पास एक सफेद रंग का एसएमएल माजदा वाहन क्रमांक सीजी-07 बीआर 9667 में आरोपी उदय नारायण कछवाहा मप्र के कब्जा से वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट, व पत्ता गोभी के नीचे छुपा कर रखा हुआ 250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला था।
मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर चालानी कार्रवाई की गई है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त उनके अन्य साथियों एवं गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों की जानकारी एकत्र कर एक आरोपी गांजा सप्लायर द्रोण खटुआ उर्फ सन्नी ओडिशा को ओडिशा से पकड़ा गया है।
प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से उसे तीन मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
आरोपियों से अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में इंड टू इंड विवेचना करते हुए संलिप्त अन्य आरोपियों एवं गांजा खरीदी बिक्री संबंधी लेनदेन की फाइनेंसियल इन्वेस्टीगेशन भी की जा रही है।


