सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रदीप देवांगन बने नपं भटगांव के उपाध्यक्ष
05-Mar-2025 2:44 PM
प्रदीप देवांगन बने नपं भटगांव के उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 5 मार्च।
नगर भटगांव में कल शपथ ग्रहण व उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। नपं भटगांव के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन बने।
भटगांव नगर पंचायत के 15 पार्षद व अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण किया। बिलाईगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल ने सबसे पहले अध्यक्ष विक्रम कुर्रे को शपथ दिलाई, फिर सामूहिक रूप से सभी 15 पार्षदों को शपथ दिलाई गई। 

इसके बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी सम्पन्न हुआ जिसके लिए नाम निर्देशन का समय 11 से 12  बजे रखा गया, और नाम वापसी का समय 12 से 1 बजे तक रखा गया था। जिसमें सिर्फ एक नाम उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप देवांगन का आया। एक दावेदार होने से उसे निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया गया। और 1 बजकर 15 मिनट मे उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन को बनाया गया।

शपथ ग्रहण व उपाध्यक्ष चुनाव में भटगांव तहसीलदार निलिमा अग्रवाल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेश सिंह के साथ नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी के साथ भाजपा समर्थक शामिल रहे। 

नगर भटगांव में भाजपा के 6 कांग्रेस के 5 व 4 निर्दलीय पार्षद है। उपाध्यक्ष चुनाव के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ भाजपा पार्षदों ने नगर में गाजे बाजे के साथ आभार रैली निकाली। अब नगर में अध्यक्ष भाजपा से और नगर उपाध्यक्ष भी भाजपा से बनाया गया है।


अन्य पोस्ट