सारंगढ़-बिलाईगढ़

दो सौ युवाओं का भाजपा प्रवेश
22-Feb-2025 8:24 PM
दो सौ युवाओं का भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 फरवरी। जिपं क्षेत्र क्रमांक 9 में गत दिनों लगभग 200 युवाओं ने भाजपा की रीति नीति एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नवागंतुक युवाओं का भाजपा में स्वागत किया। इन युवाओं में 35 साल पुराने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ भाजपा प्रवेश किया, इनके साथ ही साथ   जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के भाजपा प्रत्याशी संजय भूषण पांडे के पक्ष में प्रचार में जुट गए।

उक्त अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 9 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय भूषण पांडे , पूर्व विधायक जवाहर नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर , छाया विधायक श्रीमती शिव कुमारी सारधन चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल , वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी,भूलना मिश्रा, अरविंद हरीप्रिया , अमित अग्रवाल , सोनू छाबड़ा, पूर्णिमा मनहर, मनोज जायसवाल, निखिल केशरवानी, दुर्गा सिंह ठाकुर , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक साहू , राम कुमार थुरिया, साहेब राम साहू, अनुरोध पटेल , गणेश  महाजन के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष बरत साहू, भरत जाटवर,भारत साहू , गोपेश रंजन द्विवेदी, चिंता राम साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार, नयन बेहार, सूरज गुप्ता के साथ सैंकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट