सारंगढ़-बिलाईगढ़

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाजपाई निलंबित
07-Nov-2023 7:49 PM
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाजपाई निलंबित

प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले पर कड़ी कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 7 नवंबर। जिला में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश संगठन ने 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया। जानकारी अनुसार भाजपा बिलाईगढ़ के भाजपा नेता सियाराम कहार पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा और दीपक सिंघानिया भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य को भाजपा प्रत्याशी बिलाईगढ़ 2023 के खिलाफ प्रचार प्रसार करना सत्य पाया गया, जिसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा दोनों भाजपा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान से बात की गई तो पता चला कि - पार्टी को लम्बे समय से दोनो नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो रही थी। उक्त विषयों पर पार्टी के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनो नेताओं को पार्टी से आगामी 6 वर्षों तक के लिए निलंबित कर दिया गया।

ज्ञात हो कि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर संगठन की पैनी नजर सारंगढ़ जिले की दोनों ही विधानसभा सीटों में लगातार प्रत्याशियों के पक्ष और विपक्ष में की जा रही गतिविधियों पर आलाकमान की पुरी नजर है। आने वाले समय में चुनाव के निर्णर्यों के आधार पर पार्टी जहां निष्ठा वान कार्यकर्ता को पुरस्कृत कर सकती है तो वहीं प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है। बहरहाल प्रत्याशियों के पक्ष और विपक्ष में किये जा रहे सभी कार्यो की जानकारी आला कमान तक पहुंच रही है।


अन्य पोस्ट