सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 30 अक्टूबर। बिरले ही लोग गाय माता की दवा व सेवा आदि कर उनके सच्चे सपूत बनने साहस कर पाते हैं। शहर में भी कुछ ऐसे हैं, जो बीमार और घायल गाय माता की खिदमत में सहर्ष जुट जाते हैं।
सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष गो सेवा सदन व शोध संस्थान के सचिव और समाजसेवी सतीश यादव को जब भी किसी घायल या बीमार गाय की जानकारी मिलती है, सहर्ष वे उसकी सेवा के लिए तत्पर हो जाते हैं चाहे गाय किसी व्यक्ति विशेष की हो या फिर अन्ना। रायपुर रोड तिराहे पर एक गाय को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसके दोनों पैर खराब हो गए थे। उसकी दवा के लिए कोई आगे नहीं आया। सेवा फाउंडेशन एवं सेवा भारती के अध्यक्ष ने बताया कि वह चल नहीं पाती थी, इस कारण गाय के नीचे गद्दा बिछवाया ताकि उसका शरीर और घायल न हो। बाजार से दवाएं खरीदकर उसका इलाज करवाया लेकिन आठ दिन बाद गाय माता को बचाया नहीं जा सकता।
इसी प्रकार पुरानी बाजार में एक गाय को टक्कर मार की ट्रक भाग गया। यह वाक्या समाजसेवी सतीश यादव ने देखा। उन्होंने ट्रक का पीछा किया लेकिन अंतत: ट्रक नहीं पकड़ा जा सका। सतीश यादव ने इसकी जानकारी अधिकारी को दी। घायल गाय को किराए के वाहन से मुख्य पशु चिकित्सा पहुंचाया गया तब जाकर उसका इलाज हो सका। एक हफ्ते बाद वह गाय स्वस्थ हो गई।


