सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा प्रत्याशी ने भटगांव में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
19-Oct-2023 8:39 PM
भाजपा प्रत्याशी ने भटगांव में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

सारंगढ़, 19 अक्टूबर। भाजपा बिलाईगढ़ विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दिनेश जांगड़े ने भटगांव में अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

कार्यालय का उद्घाटन बलौदाबाजार भाटापारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान व मंडल अध्यक्ष झाडूराम चंद्रा सहित भाजपा पदाधिकरयों ने सर्व प्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र मे माल्यार्पण कर भाजपा कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।


अन्य पोस्ट