सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 20 सितम्बर। जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान के द्वारा प्रेस वार्ता आहूत की गई थी, जिसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से 50 पत्रकार उपस्थित रहे।
वार्ता के दरमियान वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, जिला भाजपा प्रवक्ता मयूरेश केशर वानी, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल जिला भाजपा के शीर्षस्थ नेता भटगांव से आए हुए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष जालान के द्वारा कांग्रेस सरकार पर आरोपी की झड़ी लगाते हुए कहा कि ठगेश सरकार भ्रष्टाचार,चाटुकारिता में व्यस्त हैं। कांग्रेस सरकार भूल गई अपने वादें। न जन घोषणा पत्र के 316 वादे पूरा करने के इरादे इनमें दिखे। ना पूरा कर्ज माफ किया, ना हीं सिंचाई क्षमता दोगुनी की, लाखों किसानों का पंजीयन होने के वावजूद भी केन्द्र सरकार को सत्यापित कर नहीं भेजा गया, जिससे वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित रहें । जो पैसे प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए उपयोग होने थे उसे घोटाला कर गबन कर गई कांग्रेस सरकार।
ना केवल छग की कांग्रेस सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चल रही चरण पादुका और साड़ी वितरण की योजनाओं को रोक दिया, बल्कि तेंदूपत्ता संग्रहण के दिन भी कम कर दिए और 4 साल बोनस नहीं दिया। जिसका दुष्प्रभाव वर्ष 2017 से 2021 के बीच कुल मानक बोरा संग्रहण में आई 4 लाख की गिरावट में झलकता है। रोक कर रखा 16 लाख पीएम आवास जिन गरीबों के सर से छीन ली ठगेश सरकार ने छत। कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी विधेयक जैसे धर्मांतरण के खिलाफ उठे हर कदम को कांग्रेस ने रोकने का भरपूर प्रयास किया। इस तरह ठगेश ने धर्मातरण कराकर खतरे में डाल दी आदिवासी संस्कृति। पूर्ण शराबबंदी का वादा तोड़, घर-घर शराब पहुंचाई और कमीशनखोरी 2,161 करोड़ से अधिक का किया।
जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि 23 तारीख को परिवर्तन यात्रा आ रही है, जो 24 को भी इसी जिले में रहेंगे, कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए यह परिवर्तन यात्रा निकली है।


