सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 28 अगस्त। ग्राम पंचायत कटेली से मनकामनेश्वर शिव मंदिर भीखमपाली ओडिशा रवाना हुआ है। बुजुर्ग एवं युवाओं के लिए निशुल्क यात्रा एवं निशुल्क भोजन व्यवस्था मनकामनेश्वर मंदिर में समाज सेवक महेश राम साहू कटेली के द्वारा यह आयोजन रखा गया है।
रविवार की सुबह विधायक उत्तरी गनपत जागड़े ने पूजा कर शुभारम्भ करके यात्रियों को रवाना किया। इस दौरान उपस्थित रहे जनपद सदस्य नोनी बाई रामायण सिंह सिदार,गुरवारी साहू सरपंच कटेली, टिंकी मेघनाथ वारे सरपंच कोतमरा, बोधराम साहू मंडी अध्यक्ष कटेली, उसत सिदार सभपति जनपद पंचायत सारंगढ, जगदीश पटेल, खिलेश्वरी जायसवाल उप सरपंच कटेली, छेदि भैया, मनमोहन साहू एवं गांव के बुजुर्ग महिला बच्चे सभी आसपास गांव के लोग लगभग 900 संख्या में स्वयं के खर्चे से महेश राम साहू ने तीर्थ यात्रा ले गया और भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क कराया। पूर्व में भी महाशिवरात्रि पर्व पर नरसिंह नाथ यात्रा जाने का अवसर ग्रामवासी को मिला था। महेश राम साहू द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।


