सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मालाकार का सरसींवा में स्वागत
27-Aug-2023 7:05 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मालाकार का सरसींवा में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरसींवा, 27 अगस्त। बिलाईगढ़ कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष साथ ही रायगढ़ जिला के जिला अध्यक्ष ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ का तूफानी दौरा किया।

दौरे के दरमियान बिलाईगढ़ विधानसभा के सरसींवा, भटगांव, बिलाईगढ़ के कांग्रेसियों द्वारा भव्य और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार पूरे लाव लश्कर के साथ प्रथम सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अध्यक्ष बने पर विधानसभा बिलाईगढ़ का दौरा किए। अरुण रूपी अर्जुन के सारथी बने कृष्ण रूपी अशोक भाया जिनके नेतृत्व में सरसींवा , भटगांव और बिलाईगढ़ में कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मालाकार जी की इस रैली में 31वाहनों के साथ कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के पदाधिकारी विधान सभा बिलाईगढ़ का दौरा किएं।

 

आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार अपने साथियों के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा का दौरा किए।

इस दौरा में अशोक (भाया) केजरीवाल, सूरज तिवारी, प्रमोद मिश्रा, बबलू बहिदार, राजकमल अग्रवाल, संजय दुबे, पवन अग्रवाल, पुरुषोत्तम साहू के साथ ही साथ अजय बंजारे, चालू शर्मा के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें। सर्वप्रथम स्वागत जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार का नितेश बंजारे के नेतृत्व में सैकड़ों की उपस्थिति में कांग्रेसियों के द्वारा थाना सरसींवा के पास आत्मीय स्वागत किया गया। ततपश्चात जगेशर लहरे अधिवक्ता के नेतृत्व में भी स्वागत किया गया।

वहीं सरसींवा के पेंड्रावनचौक में ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चंद्रा, गोपाल पांडे  राजा अग्रवाल, तारा चंद देवांगन, डॉक्टर राम लाल केसरवानी, इस्माइल खान तोष राम साहू, विनोद रात्रे दयाराम साहू ,डॉ. दिलीप अनन्त वहीं कविता प्राण लहरे अपनी पूरी टीम के साथ आतिशी स्वागत किए। सरसींवा कांग्रेस कार्यालय में स्वागत जैसे हुआ उसे बुलाया नहीं जा सकता छप्पन भोग के साथ जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार का स्वागत किया गया।

भटगांव विश्राम गृह में नेमीचंद केशरवानी व वरिष्ठजनों के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी द्वारा चमकीली स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण ने कहा कि आसन्न चुनाव के लिए आप सभी अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें।

 बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी भारी मतों से जीतेंगे, सभी मिलकर संगठन के लिए काम करें। विचारों में मतभेद संभव है लेकिन कार्यकर्ताओं में मनभेद नहीं होना चाहिए। चुनाव प्रत्याशी नहीं जीतता है। चुनाव तो कार्यकर्ता जीतते हैं। कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होती है। इसलिए आप सभी से गुजारिश है कि- आप सभी एकजुट होकर अभी से बूथ में जा-जा कर जीतने की तैयारी कर लें।


अन्य पोस्ट