सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आने वाले समय में विधानसभा की चुनाव होनी है, जिसकी तैयारी में चुनाव आयोग जुट गई है। वहीं मिशन 2023 की आगज की शंखनाद की बिगुल बज गए है। कांग्रेस पार्टी अपनी छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधिवत आवेदन के लिए तारिक घोषित किया गया है जो 17 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधिवत आवेदन अपने -अपने ब्लॉक में आवेदन किया जा रहा है ।
सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 (अजा) के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उलखर-कोसीर के अध्यक्ष सुनीता देवी चन्द्रा को कार्यकर्ताओं के साथ अपना दावेदारी हेतु आज 05 वें दिन सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े एवं उनके पति जनपद सदस्य विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े ने आवेदन प्रस्तुत किया। सारंगढ़ स्थानीय साहू धर्मशाला में आज दोपहर 4 बजे सारंगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगडे अपने पति गणपत जांगड़े के साथ पहुंची हुई थी वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरान जोश -खरोस और उमंग दिखा और उत्तरी जांगड़े जिन्दावाद के नारे गूंजते रहे।
सरल सहज ब्यक्तिव की धनी लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने अपनी आवेदन देते हुए खुशी जाहिर की इसी के साथ जनपद सदस्य विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े ने भी अपनी दावेदारी की है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। सारंगढ़ विधानसभा के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष मौजूद रहे वही गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार वरिष्ठ कांग्रेसी रामावतार अग्रवाल संजय दुबे सूरज तिवारी के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति में आवेदन जमा किये जा रहे थे। अब तक सारंगढ़ और बरमकेला क्षेत्र से दर्जनों आवेदन दिया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तरी जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, गौ सेवा आयोग सदस्य पुरुषोत्तम साहू वरिष्ठ कांग्रेसी,राम अवतार अग्रवाल,संजय दुबे, सुरज तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी चन्द्रा,पवन अग्रवाल,ताराचंद पटेल, अमर जांगड़े सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गणमान्य जन शामिल हुए।


