सारंगढ़-बिलाईगढ़

झंडारोहण के बाद भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
17-Aug-2023 3:28 PM
झंडारोहण के बाद भाजपा ने  निकाली तिरंगा यात्रा

सारंगढ़़, 17 अगस्त। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व में प्रात: 9 बजे जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा एवं युवा मोर्चा के उपस्थिति में झंडा रोहण किया गया। झंडारोहण के दौरान महिला मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। झंडारोहण के बाद भाजपा सारंगढ़ व भाजयुमो के नेतृत्व के तिरंगा यात्रा निकाली गई , जिसमें सैकड़ों की संख्या में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई । 

यात्रा के दौरान भाजपा ने बेहद सुव्यवस्थित तरीके से रैली संपन्न किया । रैली के दौरान भारत माता की जय, जय जवान, जय किसान के गगनचुंबी नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर सांरगढ़ के प्रमुख चौक चौराहे से होते हुए भारत माता चौक में समाप्त हुआ। जहां पर भाजपा के जिला महामंत्री अजय गोपाल ने युवाओं को संबोधित किया और तिरंगा यात्रा समापन की घोषणा की।
 


अन्य पोस्ट