सारंगढ़-बिलाईगढ़

धार्मिक यात्रा पर निकला 50 युवकों का जत्था
22-Jul-2023 3:34 PM
धार्मिक यात्रा पर निकला 50 युवकों का जत्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 22 जुलाई।
नगर के भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, वर्तमान पार्षद अमित तिवारी सारंगढ़ सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के तीर्थयात्रियों का एक जत्था लेकर बस से आज वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

लगभग 50 युवा इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए हैं। सावन महीने में यह यात्रा सारंगढ़ से प्रारंभ होकर बनारस, अयोध्या,आगरा, मथुरा, वृंदावन तथा वैष्णो देवी दर्शन करने के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर राजस्थान के खाटू श्याम बाबा एवं राजस्थान के अनेकों धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए उज्जैन के महाकालेश्वर ओमकारेश्वर, ममलेश्वर बागेश्वर धाम, सीहोर, जबलपुर, भेड़ाघाट, पचमढ़ी, मैहर मंदिर, अमरकंटक होते हुए सारंगढ़ वापस आएगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर के प्रबुद्ध जनों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट