सारंगढ़-बिलाईगढ़

सीएम व आबकारी मंत्री का पुतला फूंका
10-May-2023 9:13 PM
सीएम व आबकारी मंत्री का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 10 मई। प्रदेश में 2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में प्रदेश भाजपा के निर्देश पर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में आज भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। प्रदेश भाजपा के द्वारा लगातार तीन दिनों तक इस मामले में भूपेश बघेल के खिलाफ सडक़ की लड़ाई लडऩे हेतु आह्वान किया गया है। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में भारत माता चौक में आज 9 मई को पुतला दहन किया गया तो वहीं दिनांक 10 मई को पूरे जिले के 11 मण्डलों में पुन: पुतला दहन किया जाना है। इसके अलावा 11 मई को जिला स्तरीय महाधरना कार्यक्रम व पुतला दहन कार्यक्रम भी तय किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस के साथ जमकर झुमाझटकी हुई जिसमें भाजपाई दोनों पुतला जलाने में पूरी तरह सफल हुए।

आंदोलनात्मक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान समेत भाजपा जिला कार्यकारिणी, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। पुतला दहन के दौरान भूपेश बघेल मुर्दाबाद व अब तो यह स्पष्ट है। भूपेश बघेल भ्रष्ट है के नारे युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए। इस आंदोलन में सारंगढ़ मंडल समेत केडार, गुडेली भेडवन, कोसीर, सालर, सरसींवा, भटगांव, बिलाईगढ़ व बरमकेला लेन्ध्रा मंडल से आए कार्यकर्तागण रहे।

आंदोलन के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि ईडी के द्वारा बकायदा प्रेस रिलीज कर के 2000 करोड़ के शराब घोटाले की जानकारी दी गई है। भले ही सीएम इसे ईडी की मनगढंत स्टोरी बताने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता से कुछ नहीं छिपा है। जनता जान चुकी है कि यह सरकार पुरी तरह से भ्रष्टाचार में डुबी हुई है।

11 मई को महा धरना कार्यक्रम

2000 करोड़ के शराब घोटाले के मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में लगातार आंदोलन किये जाने हैं इस क्रम में आगामी 11 मई को वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई परिसर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे जिले के समस्त मंडलों के कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट