सारंगढ़-बिलाईगढ़

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक ने किया निरीक्षण
06-May-2023 9:11 PM
लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 6 मई। लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक करमन खटकर ने 4 मई को नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ विकासखण्ड के कई शासकीय-अशासकीय विद्यालयों, संकुलों एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल  भटगांव एवं सरसीवां का सघन निरीक्षण किया। जिसमें मुख्यमंत्री जतन योजना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पार एवं शासकीय प्राथमिक शाला भिनोदी में जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

दोनों संकुल मनपसार एवं भिनोदी में विगत वर्ष2022-23 का गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण की जानकारी उपलब्ध कराई गई। शासकीय हाई स्कूल मनपसार एवं शासकीय हाई स्कूल भिनोदी मे विगत वर्ष 2022 23 का निशुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत पात्र छात्राओं को सायकल वितरण की जानकारी  ली गई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरसीवा एवं भटगांव का खुलने से क्षेत्र की जनता एवं अभिभावक गण और विद्यार्थियों में बहुत खुशी है। सेजस स्कूल मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

सेजस शाला में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की  मांग को शीघ्र पूर्ण करने की निर्देश दिया गया। अशासकीय शालाओं जैसे सेंट मैरी अंग्रेजी माध्यम शाला सरसीवा, शंभवी पब्लिक स्कूल भटगांव, लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में आरटीई के तहत प्रवेश की जानकारी ली।

विगत वर्ष का शासन द्वारा  दिया जाने वाला इन बच्चों का शिक्षण शुल्क प्रतिपूर्ती (2020-21) संस्था  प्रमुख द्वारा प्राप्त होना बताया गया। जाति प्रमाण पत्र ,महतारी दुलार योजना, छात्रवृत्ति वितरण जैसे शासन के योजनाओं का भी जायजा लिया व संतोष व्यक्त किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवनी को नवीन प्रस्तावित साजेस की स्थापना व संचालन की तैयारियां की जानकारी ली।

उप संचालक करमन खटकर के साथ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं फकीरा यादव जिला सहायक क्रीडा अधिकारी, राजेश कुमार भोई सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी और नंद कुमार बंजारे व्याख्याता भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट