सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ नगर मंडल द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जन्म जयंती 11 अप्रैल को उनके कार्यों को याद करके भाजपा कार्यालय में 11 बजे मनाया गया।
सर्व प्रथम महात्मा ज्योतिबा राव फुले के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्पांजलि अर्पित करके उनके विचारों व समाज सुधार के प्रति उनके योगदान पिछड़े समाज के लिए शिक्षा का द्वार खोलने को लेकर जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता जिला वक्ता अरविंद हरिप्रिया, जिला एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र गुप्ता, अनुसूचित जनजाति के वरिष्ठ नेता डा. जय सिंह सिदार, जिला महिला मोर्चा सक्रिय कार्यकर्ता देवकुमारी लहरे, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री राजेश जायसवाल, उपाध्यक्ष कुंजबिहारी आदित्य, रामअवतार(सोना) यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केशरवानी, जिला युवा मोर्चा हरीश यादव, युवा मोर्चा उमेश विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


