सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर ने केडार, किंकारी और आमाकोनी को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने किया निरीक्षण किया
26-Mar-2023 2:22 PM
कलेक्टर ने केडार, किंकारी और आमाकोनी को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने किया निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 26 मार्च।
कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी ने जिले के किंकारी, केडार और पुटका मध्यम सिंचाई जलाशयों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से गुरूवार को अपनी टीम के साथ निरीक्षण कीं। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम केडार, भड़ीसार, आमाकोनी और बरमकेला विकासखंड के किंकारी जलाशय का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को किंकारी जलाशय में जल संसाधन विभाग और मनरेगा से कार्य कराने के निर्देश दिए। जलाशय क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए मणिकांचन केन्द्र खोलने की सहमति दी है। जलाशय के समीप शिव मंदिर है, जहां ओडिशा के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं। कलेक्टर ने वहां कार्यरत ग्रामीणो से कार्य के बारे में बातचीत की। अधिकारियों ने कलेक्टर को जानकारी दी कि इस जलाशय से 36 गांवों के किसानों के खेतों में सिंचाई होती है।

कलेक्टर ने कलमा बैराज का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बैराज में जल की वर्तमान स्थिति, जल का उपयोग आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरे में एसडीएम मोनिका वर्मा व कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट