सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस को अधिवेशन चाहिए गरीबों का आवास नहीं-सोनू
26-Feb-2023 6:20 PM
कांग्रेस को अधिवेशन चाहिए गरीबों का आवास नहीं-सोनू

सारंगढ़, 26 फरवरी। भाजपा अल्प मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनु सरदार ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के अधिवेशन पर राज्य की जनता का करोड़ों लूटा रहे हैं। छग के संसाधनों का दुरुपयोग कर पूरी सरकारी मशीनरी कांग्रेस अधिवेशन की सेवा में तैनात कर दिए हैं। कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका के स्वागत के लिए सडक़ पर फूलों की चादर बिछाई गई है, वहीं प्रदेश की सडक़ों की हालत इतनी जर्जर है कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल है।

सोनू ने कहा कि  राज्य सरकार छग की जनता का धन इन मेहमानों की खातिरदारी में उड़ा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के गरीब अपनी छत से वंचित हैं और यहां की जनता के पैसों से कांग्रेस के लोगों को लग्जरी होटलों में ठहराया जा रहा है। कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है।

कांग्रेस की सेवा में पूरा प्रशासन और सुरक्षा में पुलिस समर्पित है। छग के जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा भूपेश सरकार उड़ा रही है। इसका हिसाब 2023 के चुनाव में भूपेश बघेल को देना होगा ।


अन्य पोस्ट