सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिला कोषालय अधिकारी का स्वागत
23-Feb-2023 6:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 23 फरवरी। नव पदस्थ प्रथम जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह का क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन नव निर्मित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर की पदस्थापना पर छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ जिला इकाई सारंगढ़ शिष्टमंडल ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर अभिनंदन किए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज, प्रांतीय संगठन महामंत्री फकीरा यादव , प्रांतीय महासचिव कौशल राठिया, जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश, ब्लॉक अध्यक्ष विमल अजगल्ले जिला कार्य कारिणी सदस्य रामेश्वर जांगड़े शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे