सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका
22-Feb-2023 4:26 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने  सीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 22 फरवरी।
सीएम भूपेश बघेल पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए बीजेपी महिला मोर्चा ने सीएम बघेल का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्धि हुई है। 

राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी इलाके में नाबालिग पर चाकू से हमला कर, बाल को पकडक़र, घसीटा गया है। जिसके कारण सडक़ पर महिलाओं को उतरना पड़ रहा है। महिला अत्याचार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला महिला मोर्चा बहनों द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जा रहा है। नगर के भारत माता चौक सारंगढ़ में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदनी वर्मा के अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी किया गया। पुतला दहन दौरान पुलिस के साथ पुतला को लेकर जमकर झुमा झटके देखने को मिली। 

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, लकेश्वरी चंद्रा जिला महामंत्री, चंद्रिका सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, निर्मला जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष, सत्या कहार कार्यालय प्रभारी, दिशा यादव कार्यालय सहप्रभारी, ज्योति श्रीवास जिला आईटी सेल संयोजक, देव कुमारी लहरें जिला कार्यसमिति सदस्य, सुशीला चंद्रा कोसीर मंडल महिला मोर्चा महामंत्री, फूलकुमारी, पूनम वारे महिला मोर्चा महामंत्री गुडेली, सरिता, लक्ष्मी टंडन, सुनीता यादव फुल बाई मानिकपुरी पुनिता, चित्रलेखा सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट