सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा सिर्फ बरगलाने का काम करती है-विधायक उत्तरी
20-Feb-2023 6:19 PM
भाजपा सिर्फ बरगलाने का काम करती है-विधायक उत्तरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 20 फरवरी। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे ने मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज भाजपा सिर्फ बरगलाने का काम करती है। यही नक्सली झीरम में कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं को  गोली दागी तब ये चुप क्यों थे ? सत्ता में चुर भाजपा सरकार ने उस समय प्रदेश ब्यापी आंदोलन ,चक्का जाम नहीं किया ?

नौ साले पहले साल 2013 छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने थे। पिछले 2 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी और रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। दस वर्षों से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही थी। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी की।

उन्होंने कहा, 25 मई के दिन कांग्रेस ने सुकमा में परिवर्तन रैली आयोजित की। वह शाम झीरम घाटी में 200 से अधिक नक्सलियों ने छुपकर कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं पर गोली दाग कर निर्मम हत्या कर दी। तीस से अधिक नेता और जवान शहीद हो गए तब ये लोग कहाँ थे, उस समय तो इनकी तूती बोलती थी। आज कांग्रेस पर यही लोग दोष मढ़ रहे हैं तो क्या झीरम घाटी की घटना का जिम्मेदार भाजपा थी ?  

झीरम घटना को लेकर भाजपा सरकार ने बार -बार जांच टीम गठन तो किया पर जांच में कोई सहयोग नहीं किया। झीरम घाटी में प्रदेश के अध्यक्ष नन्दकुमार पटेल, महेन्द्रकर्मा जैसे नेताओं पर गोली दाग दी महेंद्र कर्मा पर 100  गोली 50 चाकू गाड़े शव पर नाचे इतना बड़ा नरसंहार हुआ फिर भी भाजपा चुप बैठी थी।

नक्सलियों का कोई धर्म जात -पात नहीं होता ये बात भाजपा जानती है । आज यही नक्सली जब भाजपा के नेताओं पर वार किए हैं तो आज कांग्रेस पर दोष मढ़ रहे हैं ?


अन्य पोस्ट