सारंगढ़-बिलाईगढ़

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में विधायक ने गांव-गांव पहुँचकर लोगों से की मुलाकात
18-Feb-2023 5:47 PM
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में विधायक ने गांव-गांव पहुँचकर लोगों से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 18 फरवरी। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे ने ब्लॉक कांग्रेस सारंगढ़ के अगुवाई में शुक्रवार को सारंगढ़ विधानसभा के ग्राम बंजारी ,लाला धुर्वा,धौराभांठा व जोगिनी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा को संबोधित किया। उसके पूर्व गांव में आम लोगों से मिले।

सर्वप्रथम सभा को जिला पंचायत सभापति अनिका भारद्वाज ने संबोधित किया और राज्य सरकार की योजनाओं को बताया। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि कांग्रेस सरकार जो कहती है वह करती है। पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा चल रही है। उसी को लेकर आप सबके बीच हम पहुंचे हैं। आप सब के 52 हजार वोट से उत्तरी जांगड़े विधायक चुनी गई थी और सारंगढ़ जिला बना आगे भी आप सबको कांग्रेस पार्टी के ऊपर आशीर्वाद बनाना है, और दोबारा विधायक उतरी जांगड़े को जिताना है, और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

उत्तरी जांगडे ने केंद्र की मोदी  सरकार पर निशाना साधते हुए अपने बात रखी और बोले आज मंहगाई से लोग परेशान है। दो सौ में गैस कनेक्शन तो दे दिया अब लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। मोदी सरकार की कथनी करनी में अंतर है। उन्होंने कहा, आप लोग का काम आसानी से होगा मैं आप सबके बीच आशीर्वाद मांगने आई हूं आप सब का आशीर्वाद मेरे ऊपर सदैव बना रहे यही मेरी कामना है।

हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे, अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण,पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य अनीका भारद्वाज जिला पंचायत सभापति, सीता पटेल जिला पंचायत सदस्य,राधे श्याम जायसवाल, अंजू अवधेश ईजारदार सरपंच, चंद्र कुमार नेताम जनपद उपाध्यक्ष ,गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि, चंद्रशेखर रात्रि,परमानंद देंजारे,धीरज यादव एल्डरमैन, सागर नेताम, हीरालाल  सिदार, मस्तराम निराला, प्रकाश तिवारी, सागर दीवान, मानस साहू, दिनेश जायसवाल आदि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट