सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में युवा मोर्चा की मशाल रैली
14-Feb-2023 7:42 PM
भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में युवा मोर्चा की मशाल रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 14 फरवरी। प्रदेश के बस्तर क्षेत्र में इस माह के भीतर चार भाजपा नेताओं की हत्या नक्सलियों द्वारा कर दिया गया है जिसके लेकर प्रदेश भाजपा वर्तमान सरकार पर और लचर कानून व्यवस्था पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश के तमाम जिला मुख्यालयओं में मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के आव्हान पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के युवा मोर्चा कार्यकर्ता के समस्त भाजपा नेताओं द्वारा भारत माता चौक से मशाल यात्रा निकालकर एसपी कार्यालय तक मार्च करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार आने के बाद नक्सलियों का आतंक बस्तर में बढ़ गया है, लगातार भाजपा नेताओं का हत्या हो रहा है जो की कताई बर्दाश्त नहीं है।

मीडिया से चर्चा करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि जब से कांग्रेस पार्टी सरकार में आई है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है, बस्तर क्षेत्र जल रहा है, जुआ, शराब जैसे गतिविधियाँ बढऩे लगी है, इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेशवासियों ने कमर कस लिया है।

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरिनाथ खुंटे ने कहा कि बंदूक की नोक में भूपेश बघेल राज्य में पुन: सरकार बनानी चाहती है। इसीकारण बस्तर के भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। आज पूरा बस्तर खून से लाल हो गया है। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय नायक ने भी प्रदेश सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए सिर्फ भाजपा नेताओं के हत्या पर शंका जताया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सनम जांगदे, शमशेर सिंह, कामदा जोल्हे, जिला महामंत्री अजय गोपाल, प्रदेश मंत्री हरिनाथ खुंटे, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, द्वारिका साहू, जिला मंत्री निखिल बानी, जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, वरिष्ठ नेता भुवन मिश्रा, जगन्नाथ केसरवानी, मंडल अध्यक्ष नगर मंडल अमित तिवारी, चिंता साहू, रविंद्र पटेल, देवेंद्र रात्रे, मंडल उपाध्यक्ष टार्जन महेश, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय नायक, संस्कृति प्रकोष्ठ मनोज लहरे, मनोज मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक अग्रवाल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा राजा गुप्ता, धीरज दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सोमेश बंजारे, विंशु शर्मा, हितेश अजग़ल्ले, जिला मंत्री मिलन साहू, मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, दीपक साहू, जितु जोल्हे, कृष्णा महिलाने, अनुज जायसवाल, हरीश यादव, शुभम ठाकुर, देव कुमारी, सत्या कहार, कमल सिदर, डोरीलाल चंद्रा, आकाश भारद्वाज, आकाश ठाकुर, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट